भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला बोले- राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा केवल एक राजनीतिक पर्यटन

बैतूल (Betul Update)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ों यात्रा (bharat jodo yatra) को राजनीतिक नौटंकी (political gimmick) बताते हुए इसे भारत तोड़ों यात्रा (bharat todo yatra) बताया है। श्री शुक्ला ने जारी एक बयान में कहा कि लोगों को आपस में बांटकर लड़ाने की अंग्रेजों की नीति पर चलने वाली कांग्रेस (Congress) ऐसे समय भारत जोड़ने की झूठी बात कर रही है, जब देश एक होकर आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मना रहा है।

श्री शुक्ला ने कहा कि इस यात्रा का जनता से कोई सरोकार नहीं है। यह केवल राहुल गांधी का राजनीतिक पर्यटन (Political tour of Rahul Gandhi) मात्र है। श्री शुक्ला ने कहा कि टुकड़े-टुकडे गैंग (tukde tukde gang) का समर्थन करने वालों के साथ खड़े होने वाले राहुल गांधी को ऐसी यात्रा निकालने का कोई हक नहीं है। श्री शुक्ला ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत टूटा कहां है, जिसे जोड़ने की जरूरत है।

श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में आज भारत विश्व की महाशक्ति (india world superpower) बनने जा रहा है। भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। वैश्विक मंच पर भारत आज अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत मजबूत हाथों में है और चहुंओर से सुरक्षित है। राहुल गांधी को देश की चिंता छोड़ कर अपनी पार्टी को जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए जो खंडित हो रही है। देश की जनता जान चुकी है। वह कांग्रेस के किसी भी झूठ और भ्रम जाल में नहीं आने वाली है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles