Nagar Palika Chunav : बैतूल के आधा दर्जन वार्डों में सीधा और सात वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला, जयप्रकाश वार्ड में सर्वाधिक प्रत्याशी

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
Nagar Palika Chunav : नगरीय निकाय चुनावों के लिए नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन हो चुका है। इसके साथ ही जिले के सभी नगरों में चुनावी मुकाबले की स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है। बैतूल शहर के 33 वार्डों में कुल 123 उम्मीदवार अब चुनाव मैदान में रह गए हैं। यहां सबसे अधिक 7 प्रत्याशी जयप्रकाश वार्ड से चुनाव मैदान में हैं। शेष वार्डों में इससे कम उम्मीदवार ही चुनावी समर में बचे हैं।

बैतूल शहर के आधा दर्जन वार्ड ऐसे हैं जहां पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ही हैं। इनमें सीधा मुकाबला होना है। यहां कोई भी तीसरा उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है। इन वार्डों में किदवई वार्ड, प्रताप वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, महावीर वार्ड, टैगोर वार्ड और विवेकानंद वार्ड शामिल हैं। इनके अलावा 7 वार्ड ऐसे हैं जहां पर 3-3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन वार्डों में मालवीय वार्ड, गांधी वार्ड, मोती वार्ड, पटेल वार्ड, राजेंद्र वार्ड, लोहिया वार्ड और शंकर वार्ड शामिल हैं।

यदि पूरे जिले की स्थिति देखें तो अब जिले के 7 नगरीय निकायों में कुल मिलाकर 479 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष हैं। बैतूल, आमला, शाहपुर, मुलताई, बैतूल बाजार, घोड़ाडोंगरी और भैंसदेही के लिए कुल 619 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए थे। नाम वापसी के आखरी दिन तक इनमें से 140 ने नाम वापस ले लिए। अब बैतूल में 123, आमला में 71, शाहपुर में 71, मुलताई में 74, बैतूल बाजार में 44, घोड़ाडोंगरी में 59 और भैंसदेही में 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

बैतूल के किस वार्ड में कितने प्रत्याशी

▪️ सुभाष वार्ड- किरण खातरकर भाजपा, संगीता चौरासे कांग्रेस, मालती सूर्यवंशी आप, ढोंडी बाई बिंझाडे शिवसेना, जयवंती अतुलकर, नीरु प्रेमलाल निर्दलीय

▪️ अर्जुन वार्ड- नरेंद्र हरसूले भाजपा, अशोक श्रीपत कांग्रेस, सुरेंद्र बाबूलाल आप, मनोज कुमार नागले बसपा, ओंकार शिवराम निर्दलीय

▪️ दुर्गा वार्ड- संतोष भलावी भाजपा, गंगा पति हीरासिंग कांग्रेस, शंकर झलकू आप, राहुल कुमरे, बिसनलाल कवड़े निर्दलीय

▪️ मालवीय वार्ड- कायम कावरे भाजपा, दुर्गा पति सोनू उइके कांग्रेस, सीमा उइके आप

▪️ शिवाजी वार्ड- आभा श्रीवास्तव भाजपा, अनिता कमलेश राव कांग्रेस, पलक पाल, शीतल ढोके, रेवती देशपांडे निर्दलीय

▪️ गांधी वार्ड- वरुण धोटे भाजपा, राजकुमार गिरधारी कांग्रेस, सोनू रामराव निर्दलीय

▪️ किदवई वार्ड- शैली चौहान भाजपा, फरजाना सिराज खान कांग्रेस

▪️ आजाद वार्ड- अकरम खान भाजपा, कदीर खान कांग्रेस, शेख परवेज आप, शेख निजाम निर्दलीय

▪️ तिलक वार्ड- राजेश्वर सोनकपुरिया भाजपा, अब्दुल नफीस कांग्रेस, शेख हसीब, अब्दुल अजीज खान निर्दलीय

▪️ कृष्णपुरा वार्ड- तरुण ठाकरे भाजपा, मुकेश वर्मा कांग्रेस, फिरदौस खान आप, किशोर जैन निर्दलीय

▪️ मोती वार्ड- कल्पना धोटे भाजपा, निलिमा ज्ञानराव कांग्रेस, शुभांगी येरपुड़े निर्दलीय

▪️ देशबंधु वार्ड- राजेश पानकर भाजपा, महेश पाल कांग्रेस, मंजू छिपने आप कामिनी खांडवे निर्दलीय

▪️ आंबेडकर वार्ड- महेश राठौर भाजपा, आशीष राठौर कांग्रेस, रोहित पाल आप, जयप्रकाश सोनी, मनोज धोटे निर्दलीय

▪️ प्रताप वार्ड- रजनी वर्मा भाजपा, सारिका भावसार कांग्रेस

▪️ इंदिरा वार्ड- रघुनाथ लोखंडे भाजपा, प्रदीप लोखंडे कांग्रेस, यशवंत साहू, राजकुमार राठौर निर्दलीय

▪️ चंद्रशेखर वार्ड- पार्वती बाई बारस्कर भाजपा, संध्या प्रमोद कांग्रेस

▪️ भगत सिंह वार्ड- ममता यादव भाजपा, उमाशंकर दीवान कांग्रेस, शैलेश वाईकर आप, ममता गायकी निर्दलीय

▪️ पटेल वार्ड- रेणुका यादव भाजपा, संगीता चंद्रशेखर कांग्रेस, चंद्रप्रभा चौकीकर आप

▪️ शास्त्री वार्ड- जयकिशोर साहू भाजपा, ओमप्रकाश दीवान कांग्रेस, सूर्यकांत गोविद निर्दलीय

▪️ महावीर वार्ड- वर्षा बारस्कर भाजपा, जमुना पंडागरे कांग्रेस

▪️ आर्यपुरा वार्ड- नौशाद मंसूरी भाजपा, शबीना बानो कांग्रेस, कमरुनिशा आप

▪️ टैगोर वार्ड- नितेश परिहार भाजपा, निर्मला सोनी कांग्रेस

▪️ जयप्रकाश वार्ड- शोभा निरापुरे भाजपा, अनिता सुखदेव कांग्रेस, नर्बदी कापसे आप, अनिता बेले बसपा, सुनीता गेंदू, प्रेमलता निरापुरे, फूलवंती भीमराव निर्दलीय

▪️ जाकिर हुसैन वार्ड- ज्योति पंडागरे भाजपा, नंदनी तिवारी कांग्रेस, ऊषा अतुलकर शिवसेना, किरण राजपूत निर्दलीय

▪️ रामनगर वार्ड- संजय करोसिया भाजपा, अशोक नागले कांग्रेस, राहुल नागले आप, छाया प्रजापति शिवसेना, अजाबराव पाटिल निर्दलीय

▪️ जवाहर वार्ड- विकास प्रधान भाजपा, सोमेश त्रिवेदी कांग्रेस, राजेंद्र सिंह चौहान, आमिर खान निर्दलीय

▪️ गणेश वार्ड- विजय जसूजा भाजपा, अमित थारवानी कांग्रेस, विजेंद्र राजकुमार शिवसेना, शिवकिशोर भोले, शरद मालवीय निर्दलीय

▪️ विकास वार्ड- आनंद प्रजापति भाजपा, प्रेरणा शर्मा कांग्रेस, पूनम खंडेलवाल, ललित जुमडे, मीनाक्षी शुक्ला, महेंद्र जागने निर्दलीय

▪️ राजेंद्र वार्ड- सुनीता साहू भाजपा, अर्चना गोविंद कांग्रेस, रेखा पंवार निर्दलीय

▪️ लोहिया वार्ड- सोमती धुर्वे भाजपा, रीतू धुर्वे कांग्रेस, गुंता बाई निर्दलीय

▪️ विनोबा वार्ड- शीला महाले भाजपा, अनीता साहेबराव कांग्रेस, मीना वागद्रे आप, सुषमी राठौर निर्दलीय

▪️ शंकर वार्ड- ममता मालवीय भाजपा, ममता चढ़ोकार कांग्रेस, पूनम नवीन निर्दलीय

▪️ विवेकानंद वार्ड- अंजुरानी शर्मा भाजपा, सरिता तिवारी कांग्रेस

यह भी पढ़ें… Urban body election: यहां देखें प्रदेश के किस नगरीय निकाय में कब होंगे चुनाव, एमपी में 6 और 13 जुलाई को होगा मतदान, मतगणना 17 और 18 को; राज्य चुनाव आयुक्त ने किया ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *