भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रच दिया इतिहास

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    स्वामी विवेकानंद जयंती से मनाए जा रहे युवा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे के नेतृत्व में वृहद रक्तदान शिविर (Blood donation camp) का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा किया गया। शिविर में 70 यूनिट रक्तदान किया गया।

    भाजपा जिलाध्यक्ष बबला ने गाया… मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू…?

    गौरतलब हो कि मुलताई विधानसभा के ग्राम जौलखेड़ा में 15 जनवरी को आयोजित शिविर में युवा मोर्चा द्वारा 50 यूनिट रक्तदान किया गया था। भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने बताया कि मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देशानुसार युवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।

    जनजातीय नायकों के दर पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, अभिभूत हुए परिजन

    पूर्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बैतूल शहर में चौक-चौराहे पर मास्क, सैनिटाईजर का वितरण कर कोरोना एवं वेक्सिनेशन जागरूकता कार्यक्रम किया था। शिविर में मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील अडलक, कार्यक्रम प्रभारी अंकित कडवे, योगेश उइके, कांतू प्रजापति, अंशुल राजपूत, शुभम साबले, प्रशांत चंदेलकर, सागर शेषकर, बाबा खडिया, संतोष टेकाम सहित बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद थे।

    आज के कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव (दिनांक 18 जनवरी, 2022)

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *