अंतत: ताप्ती महोत्सव स्थगित, बुधवार से होना था शुभारंभ

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के मुलताई नगर में होने वाला ताप्ती महोत्सव आखिरकार स्थगित कर दिया गया है। संस्कृति संचालनालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। यह महोत्सव मुलताई में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित किया जाना था। परिस्थितियां अनुकूल होने पर आगामी तिथियों में इस आयोजन को किए जाने पर पुन: विचार किया जाएगा।

    संस्कृति संचालनालय की उप संचालक वंदना पाण्डेय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में संचालनालय द्वारा मुलताई (बैतूल) में 12 से 14 जनवरी, 2022 की तिथियों में ताप्ती महोत्सव का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया था।

    मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा पत्र क्रमांक एफ 35-09/2020/सी-2/दो दिनांक 05 जनवरी, 2022 के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं, जिसमें सभी प्रकार के मेले, जिनमें जन समूह एकत्रित होता है, प्रतिबंधित रहेंगे।

    चूंकि मुलताई महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है। वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण एवं शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के दृष्टिगत अब यह आयोजन 12 से 14 जनवरी, 2022 को तिथियों में किया जाना संभव नहीं है। परिस्थितियां अनुकूल होने पर आगामी तिथियों में इस आयोजन को किये जाने पर पुन: विचार किया जा सकेगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button